बठिंडा| अग्रवाल मारवाड़ी परिवार सभा ने पुरुषोत्तम मास की शुरुआत पर वीरवार को ठंडे आरओ पानी की सेवा शुरू की। शहर के प्रमुख 4 सार्वजनिक स्थानों पर वाटर स्टाल लगाए गए। अमरीक सिंह रोड पर पहली स्टाल का उद्घाटन जेपी गोयल ने किया। प्रधान पंकज मंगला व प्रेस सचिव केके मित्तल ने बताया कि सभा ने अमरीक सिंह रोड पर गोपाल कार्ड, सिरकी बाजार पर बरनाला आयरन स्टोर, अनाज मंडी में पक्का सीड्स एवं भट्टी रोड के गणपति लाइट के बाहर वाटर स्टाल लगाई गई है।