बठिंडा| एसएसडी सीनियर सेकंडरी स्कूल के नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ वीरवार को धार्मिक समारोह के साथ हुआ। मुख्यातिथि एसएसडी सभा के प्रधान सीए प्रमोद मित्तल ने ज्योत प्रज्वलित करके शुरुआत कराई। श्री मित्तल ने राहुल एंड पार्टी, गुरप्रीत सिंह द्वारा पेश सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भरपूर प्रशंसा करते हुए शाबाशी दी। उन्होंने 15 हजार रुपए वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया। इस अवसर पर रमेश गोयल, जेडी गुप्ता, जेके गुप्ता, बाबू राम मित्तल, प्रो. पीके गुप्ता, रमेश कुमार भी उपस्थित रहे। मंच संचालन जसपाल मेहता ने किया।