बठिंडा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
बठिंडा| बठिंडा प्रेस क्लब के चुनाव रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुए। दो साल के कार्यकाल के लिए दैनिक भास्कर बठिंडा के चीफ रिपोर्टर हरिदत्त जोशी क्लब के नए प्रधान चुने गए। रिटर्निंग आफिसर अशोक वर्मा, असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर रितेश श्रीवास्तव व बलविंदर शर्मा की देखरेख में सात पदों के लिए चुनाव करवाया गया। इसमें करीब 99 सदस्यों ने मतदान किया। इसमें नवनियुक्त प्रधान हरिदत्त जोशी को 60 और उनके विरोधी गुरप्रेम लहरी को 38 वोट मिले, जबकि सीनियर मीत प्रधान बने राकेश कुमार को 54 व उनके विरोधी सुखजिंदर सिंह मान को 42 वोट मिले। इसी तरह महासचिव बने सचिन शर्मा 49 वोट मिले, जबकि उनके मुकाबले में खड़ी लता श्रीवास्तव को 46 वोट मिले। मीत प्रधान बने विजय अरोड़ा को 60 वोट मिले, जबकि उनके विरोधी विनोद बांसल को 38 वोट हासिल हुए। सचिव बने लवली को 50 व उनके विरोधी गाैरव कालड़ा को 47 वाेट हासिल हुए। वहीं ज्वाइंट सचिव बने संजीव कुमार को 53 व अश्वनी काका को 45 वोट मिले।