पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाआें को समर्पित चित्रकला वर्कशाप लगाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स. सोभा सिंह यादगारी चित्रकार सोसायटी की ओर से रविवार को टीचर्स होम में एकदिवसीय चित्रकला वर्कशाप लगाई गई। महिला व उनकी ओर से दिए योगदान को समर्पित वर्कशाप का उद्घाटन सोसायटी की महिला सदस्यों ने कैनवास पर रंगों की तूलिका घुमाकर किया। अमरदीप कौर बाजवा, शीतल नंदन, अमृता नंदन, सुखराज कौर, रमनदीप कौर, परमिंदर कौर ने अपने-अपने अंदाज से अपनी भावनाओं को रंगों के जरिए व्यक्त किया। सोसायटी के प्रधान गुरप्रीत आर्टिस्ट ने कहा कि औरत के अधिकार छीने जा रहे हैं और कलाकार होने के नाते औरत के हक में बोलने की जरूरत है। वर्कशाप में प्रीत भगवान सिंह कोटकपूरा, गगनदीप कौर, गुरदेव सिंह, लखविंदर सिंह लक्की, रितेश कुमार, जसविंदर सिंह, डॉ. अर्पण, शीतल नंदन, अमृता नंदन, भावना, अमरीक, प्रेम कुमार आदि ने भी खूबसूरत चित्र बनाए।

कार्यक्रम

स. सोभा सिंह यादगारी चित्रकार सोसायटी ने करवाया कार्यक्रम

चित्रकला वर्कशाप में कलाकृति बनातीं महिला कलाकार।

कार्यकारिणी का किया गठन, गुरप्रीत बने प्रधान

इस दौरान दो साल के लिए सोसायटी की कार्यकारिणी का गठन किया गया, सर्वसम्मति से गुरप्रीत आर्टिस्ट को दोबारा प्रधान चुना गया। वहीं हरदर्शन सोहल को महासचिव, यशपाल वरिष्ठ उपप्रधान, केवलकृष्ण उपप्रधान, मिथुन मंडल संगठन सचिव, हरी चंद पुरुषोत्तम लाल व बिंदर सिंह व गुरजीत सिंह को प्रचार सचिव बनाया। वहीं सोहन सिंह, अमरजीत पेंटर, जगदीश लाल शर्मा, डॉ. अमरीक सिंह, गोबिंदर सोहल, विजय भूदेव, सुरिंदर सिंह, बलराज बराड़, सुखराज कौर, परमिंदर कौर, सुरेश व संदीप शेरगिल को मेंबर लिया गया।

खबरें और भी हैं...