पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • क्रिकेट ट्रायल में पहुंचे 70 में से 35 सलेक्ट, ट्रेनिंग में 22 होंगे शार्टलिस्ट

क्रिकेट ट्रायल में पहुंचे 70 में से 35 सलेक्ट, ट्रेनिंग में 22 होंगे शार्टलिस्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीसीजी की नाइट राइड सीजन टू में भाग लेते राइडर्स।

बठिंडा| द बठिंडा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर ये उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को उपयुक्त मंच का मौका देने के लिए रविवार को अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल लिए गए। सरकारी राजिंदरा कॉलेज के कैंप ग्राउंड में सुबह 9 बजे शुरू हुए ट्रायल में भाग लेने पहुंचे 70 बच्चों ने अपनी बैटिंग, बॉलिंग एवं फिल्डिंग की टेक्निक के जौहर दिखाए। पीसीए के सेक्रेटरी ओडी शर्मा के नेतृत्व में सलेक्शन टीम में शामिल पीसीए सलेक्टर कोच रवि कोहली, सत्य भूषण, अरूण वधावन ने बच्चों के बॉडी फिटनेस एवं स्टेमिना का भी जायजा लिया।

ओडी शर्मा ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले 35 बच्चे चुने गए, जिन्हें 2 जून से कैंप ग्राउंड में 10 दिनों की स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी और दो टीमें बनाकर बाकायदा प्रेक्टिस मैच कराए जाएंगे। ट्रेनिंग के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले 22 खिलाड़ी शार्टलिस्ट किए जाएंगे, जिन्हें रूटीन प्रेक्टिस करवाकर इन्हें कुशल खिलाड़ी बनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...