तपिश भरे मौसम की रुकावटों को नजरअंदाज करते हुए साइकिलिंग को जारी रखने की कड़ी में बठिंडा साइकिलिंग ग्रुप ने बीसीजी एंथयोजिएस्ट सीरिज की नाइट राइड सीजन-टू करवाई। इस राइड को रॉयलदीप कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक भजन सिंह ने रायलदीप बाक्सिंग क्लब से शाम 6 बजे झंडी दिखाकर रवाना किया। इस राइड में 120 राइडर्स ने हिस्सा लिया और 50 किलोमीटर की राइड गांव जीदा से होकर आए जबकि 100 किलोमीटर की राइड में कोटकपूरा तक का सफर तय किया। इस राइड में बठिंडा, गिदड़बाहा, मलोट, अबोहर, कोटकपूरा, बरगाड़ी, संगरूर, अमृतसर, फिरोजपुर, बुढलाडा, पटियाला के साइकिलिंग क्लब ने हिस्सा लिया। बीसीजी के प्रधान डॉ. अमृत सेठी ने सभी राइडर्स को बधाई दी। राइड की समाप्ति पर रोटीवाला रेस्टोरेंट में समर डिलाइट चैलेंज मुकम्मल करने वाले राइडर्स का सम्मान समारोह करवाया गया। एक हजार किलोमीटर की चैलेंज राइड को देश के सभी प्रमुख साइकिलिंग क्लबों ने ज्वाइन किया जिसमें से 87 राइडर्स ने इस चैलेंज को पूरा किया। यह चैलेंज ग्रुप के सीनियर मेंबर फतेहपाल मल्ली की ओर से बनाया गया। सम्मान समारोह में नाभा, पटियाला, मानसा, कोटकपूरा, अबोहर, गिदड़बाहा, अमृतसर के साइकिलिस्टों को एसडीएम गिदड़बाहा नरिंदर सिंह धालीवाल ने सम्मानित किया। इस राइड में मुख्य तौर पर चरणजीत मठाडू, कमलदेव, एसएस साहनी, साहिल, मनोज, गुरदेव गिल, पीएस विरदी, अमरिंदर जोड़ा, नवनीत, गुरचरण सिंह, दिनेश, कृष्ण गोयल, जसपाल संधू का विशेष योगदान रहा।
बीसीजी की नाइट राइड सीजन टू में भाग लेते राइडर्स।