बठिंडा| भारतीय जनता पार्टी के आजीवन सहयोग निधि कैंप केंद्रीय मंडल में प्रधान वरिंदर शर्मा की अगुवाई में लगाया गया। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सुखवंत सिंह धनौला व कार्यक्रम के इंचार्ज अशोक बलियांवाली मोहन लाल गर्ग अशोक भारती विशेष तौर से पहुंचे। इस कैंप में पार्टी को वित्तीय सहयोग के लिए राशि एकत्र की गई। कैंप में जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह बीबीवाला, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंगला, भाजयुमो आशुतोष तिवारी, दलजीत रोमाना, शांति जिंदल, कुलवंत पूहला, संजीव बंसल, नरैण बांसल, अमित गर्ग, सतीश सिवियां, चिमन सोनी आदि पहुंचे।