बठिंडा| साथी वेलफेयर सोसायटी की ओर से पक्षी बचाओ अभियान के तहत पक्षियों को गर्मी से बचाने के लिए दो दर्जन सकोरे पक्षियों के दान-पानी के लिए रखे गए है। सोसायटी कोषाध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने बताया कि बठिंडा के अग्रवाल कालोनी व अमरीक सिंह रोड पर स्थित घरों की छत्तों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी के लिए सकोरे रखे गए। इस मौके पर सोसायटी सचिव रविकांत अरोड़ा व प्रवेश बांसल के परिवारों के सदस्य उपस्थित थे और उनके परिवार ने प्रतिदिन पक्षियों के लिए दाना पानी रखने की जिम्मेवारी ली।