पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • सुरेश धामन्दा दूसरी बार बने गढ़वाल भ्रातृ मंडल के प्रधान

सुरेश धामन्दा दूसरी बार बने गढ़वाल भ्रातृ मंडल के प्रधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| गढ़वाल भ्रातृ मंडल के चुनाव शांति पूर्ण ढंग रविवार को संपन्न हुए। यह चुनाव दिनेश रमोला चुनाव अधिकारी के तत्वावधान और दयाराम ढोंढियाल प्रांतीय प्रधान की देखरेख में करवाए गए। नाव में शशिधर शर्मा निर्विरोध संरक्षक, चिंतामणि ध्यानी निर्विरोध महासचिव और मनोज रावत को निर्विरोध निरीक्षक चुने गए । प्रधान पद हेतु तीन सदस्यों सुरेश धामन्दा, उम्मेद सिंह बिष्ट और लक्ष्मण भंडारी चुनाव में उतरे थे। जिनमें सुरेश धामन्दा विजयी रहे। इसी प्रकार शक्ति सिंह बिष्ट और गौतम देव नोटियाल कोषाध्यक्ष हेतु चुनाव मैदान में थे। जिनमें शक्ति सिंह बिष्ट विजयी हुए। इस मौके पर प्रधान धामन्दा ने कहा कि उत्तराखंड के समाज को एकजुट रखना, सामाजिक कार्यों और अपनी संस्कृति काे बढ़ावा देना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।

खबरें और भी हैं...