पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • बिजली का पोल लगा रहे कर्मियों को लगा करंट, जख्मी

बिजली का पोल लगा रहे कर्मियों को लगा करंट, जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिनी सचिवालय के पास अंबेडकर पार्क में बिजली का पाेल लगा रहे तीन बिजली कर्मचारियों को अचानक करंट लग गया जिससे वह घायल हो गये, जिन्हें सहारा जनसेवा के वर्करों ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। नगर निगम के बिजली के ठेकेदार दविंदर कुमार के अधीन काम करने वाले बिजली कर्मचारी कीर्तन, गुरविंदर सिंह, जुगराज सिंह व नरेश कुमार अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती को लेकर डाॅ. भीम राव अंबेडकर के बुत के पास लाइट लगाने के लिए बिजली पोल लगा रहे थे। पोल को गड्ढा में डाल रहे थे ऊपर से जा रही 11केवी की बिजली की तारों से छू गया जिससे पोल में करंट आ गया। ईएमओ डा. खुशदीप ने बताया कि तीनों की हालत खतरे से बाहर है।

करंट लगने के बाद बेहोश पड़ा कर्मी।

खबरें और भी हैं...