प्रॉपर्टी टैक्स, पानी-सीवरेज बिल, लाइसेंस, हेल्थ एंड सेनिटेशन सहित 67 सेवाएं होंगी ऑनलाइन
शहर में नक्शा पास करवाने की फाइल जमा करवाने, पानी-सीवरेज का नया कनेक्शन लेने या फिर जन्म-मृत्यु पंजीकरण करवाने के लिए नगर निगम दफ्तर के चक्कर काटने से निजात मिलने जा रही है। इसके लिए नगर निगम ने सभी विभागों की सुविधाओं को ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। इस बाबत जमीनी स्तर पर काम भी शुरू कर दिया गया है। प्रॉपर्टी टैक्स, सीवरेज-पानी बिल, पार्क, एडवरटाइजिंग, फायर ब्रिगेड, लाइसेंस, हेल्थ एंड सेनिटेशन समेत 67 सेवाएं ऑनलाइन होगी। इस व्यवस्था के लागू होने से निगम दफ्तर में पैसे लेकर काम करने जैसे मामलों पर भी रोक लग सकेगी। स्थानीय निकाय विभाग ने तमाम सेवाओं को ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट के तहत ऑनलाइन करने की प्रकिया शुरू कर दी है। निकाय विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने बीते दिनों चंडीगढ़ में निगम कमिश्नरों व ईओ से ई-गवर्नेस प्रोजेक्ट को लेकर बैठक भी की थी। सभी ब्रांचों का डाटा व रिकाॅर्ड भी मांगा था।
घरों-दुकानों का नक्शा पास करवाने से लेकर बर्थ व डेथ सार्टिफिकेट भी कर सकेंगे घर बैठे अप्लाई
बिलों में बदलाव की होगी सुविधा, वाटर-सीवर कनेक्शन का टाइटल भी करवा सकते हैं चेंज
कब्जों के रिकॉर्ड होंगे अपलोड
निगमों-काैंसिलों ने अपने तौर पर काफी सर्विसेज ऑनलाइन की हैं, लेकिन यह पूरी तरह से काम नहीं कर रही हैं। कुछ निगमों में सीवरेज-पानी व प्रापर्टी टैक्स ऑनलाइन भरने की सुविधा है, लेकिन विभाग ने अब रेंट, लीज, तहबाजारी का रिकाॅर्ड भी ऑनलाइन करने की योजना बनाई है। इसमें रेंट और लीज फीस ऑनलाइन जमा होगी। कब्जों के रिकार्ड भी अपलोड होंगे। पार्क की स्थिति दर्ज होगी, प्लांट लगाने का सुझाव भी दे सकेंगे।
लाइसेंस
खत्म होने से 15 दिन पहले अलर्ट
वेबसाइट पर कैटेगरी वाइज सभी तरह के लाइसेंस का रिकॉर्ड अपलोड होगा। इनमें रिक्शा, ट्राली, स्लाटर हाउस, कॉमर्शियल यूनिट, दुकानों की अलग कैटेगरी होगी। लाइसेंस खत्म होने से 15 दिन पहले अलर्ट भेजा जाएगा ताकि अपडेट करवाया जा सके। लाइसेंस इंस्पेक्टर की वेरिफिकेशन पर जारी होगा।
निगम कमिश्नर बोले..
डिपार्टमेंट में आएगी पारदर्शिता
प्रॉपर्टी टैक्स
हर बिल्डिंग को यूनिक आईडी
हर प्रॉपर्टी को यूनिक आईडी मिलेगी, जमीन का खसरा नंबर, बिल्डिंग के फ्लोर, कवर्ड एरिया, लैंड आनर, को-ऑनर समेत कई तरह का रिकाॅर्ड ऑनलाइन रहेगा। ऑनलाइन टैक्स भरा जा सकेगा। प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन ही कैलकुलेट हो सकेगा और जमा भी करवाया जा सकेगा।
बुधवार को हुई बैठक में अधिकारियों ने सभी ब्रांचों को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया तेज करने के दिए आदेश
बीते दिनों चंडीगढ़ में हुई बैठक में लोकल बॉडी के डायरेक्टर करुणेश शर्मा ने निगम कमिश्नरों को निर्देश दिया कि सभी डिपार्टमेंट को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया तेज की जाए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने से सभी डिपार्टमेंट में पारदर्शिता आएगी। सभी काम समय पर हो पाएंगे और करप्शन भी खत्म होगी। प्रॉपर्टी टैक्स का काफी काम ऑनलाइन हो चुका है।
हेल्थ-सेनिटेशन
डिफॉल्टरों का रिकाॅर्ड दर्ज होगा
हेल्थ एंड सेनिटेशन डिपार्टमेंट की एक्टिविटी ऑनलाइन दर्ज होगी। गंदगी फैलाने वालों के चालान अपलोड किए जाएंगे। फागिंग के शेड्यूल की जानकारी मेयर, कमिश्नर और अन्य अफसरों को ऑनलाइन दी जाएगी। किस एरिया में फॉगिंग की गई। आवारा पशुओं बारे भी शिकायत दी जा सकेगी।
बर्थ एंड डेथ
सर्टिफिकेट स्टेटस
एसएमएस से
बर्थ एंड डेथ सर्टिफिकेट का पूरा रिकार्ड ऑनलाइन रहेगा। अस्पताल भी आनॅलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने वाले को ईमेल और एसएमएस से अलर्ट भी भेजा जाएगा। अप्लाई करने के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट की डिटेल वेबसाइट पर रहेगी। सेवा केंद्रों से भी आनॅलाइन आवेदन हो सकेगा।
वाटर, सीवर
रिकार्ड भी वेबसाइट पर
वाटर सप्लाई-सीवरेज का नया कनेक्शन ऑनलाइन अप्लाई हो सकेगा। बिल का रिकार्ड भी वेबसाइट पर रहेगा और बिल आनॅलाइन जमा होगा। बिलों में आनॅलाइन बदलाव की सुविधा होगी। वाटर-सीवर कनेक्शन का टाइटल भी ऑनलाइन चेंज करवाया जा सकेगा।