नशीले पदार्थों की तस्करी करते 6 लोग गिरफ्तार
बठिंडा| नशीले पदार्थों की तस्करी करते 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना रामपुरा की सिटी पुलिस ने 25 ग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान चक फतेह सिंह वाला निवासी गुरचरण सिंह तथा जगसीर सिंह के रूप में हुई। थाना कोतवाली पुलिस ने प्रताप नगर निवासी असलम परवेज को 5 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया। थाना सदर पुलिस ने बीड़ तालाब में चल रही शराब भट्ठी पर रेड करके 40 लीटर लाहन के साथ राजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। थाना नंदगढ़ पुलिस ने गांव चुघ्घे कलां में चल रही शराब की भट्ठी पर रेड करके 20 लीटर लाहन जब्त की। पुलिस ने उसी गांव में रहने वाले तारा सिंह को गिरफ्तार किया। मोड़ पुलिस ने 200 नशीली गोलियां तथा 8 शीशी सिरप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।