मदद करने के बहाने युवक ने झपटा मोबाइल
शहर में एक के बाद एक झपटमारी की वारदातें हो रही है। शुक्रवार को बठिंडा-मानसा ओवरब्रिज पर एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर सवार झपटमार एक युवक की मदद करने के बहाने उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। युवक ने शोर मचाया तब तक झपटमार फरार हो चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मानसा रोड पर स्थित काली माता मंदिर के पास रहने वाला युवक हर्ष कुमार शुक्रवार को अपने पड़ोसी अंकल के साथ सुबह 10 बजे के करीब गुरु की नगरी में स्थित आरओ प्लांट में पानी लेने जा रहा था। इस दौरान उसे पुल के नीचे एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक मिला। जिसने कहा कि उसकी कार आईटीआई चौक के पास खराब हो गई और कार की स्टेपनी चेंज करनी है। वह उसकी मदद कर दे। हर्ष ने अंकल को पानी देकर युवक के साथ चला गया। मानसा रोड पर पुल बाइक रोककर एक पर्ची सड़क पर फेंक दी और हर्ष को पर्ची उठाकर देने को कहा और साथ ही फोन करने के लिए मोबाइल फोन मांग लिया। हर्ष पर्ची उठाने गया तब तक मोबाइल लेकर फरार हो गया।