बठिंडा| नशे की हालत में एक व्यक्ति ने अपने घर में पड़े सामान को आग लगा दी। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। आरोपी की पहचान धोबियाना बस्ती निवासी हरि चंद महतो के रूप में हुई। पुलिस ने प|ी सुनीता देवी की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।