हरिनाम से मन होता है शुद्ध : भुवनेश्वरी
बठिंडा। भगवत भक्ति धारावाहिक प्रवचन के 5वें दिन का शुभारंभ राजेंद्र कुमार, परमवीर जिंदल, बॉबी, सोनू, सुधीर बांसल पंकज गोयल, सुरिंदर गुप्ता आदि ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर कथा वाचक भुवनेश्वरी जी को फूल माला भेंट करके किया गया। इस मौके पर भुवनेश्वरी देवी ने निराकार व्रत के उपासक यानि ज्ञान मार्ग पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वो ज्ञानी पशु के समान है जो भगवान की भक्ति नहीं करता। उन्होंने कहा कि सिर्फ शाब्दिक ज्ञान से काम नहीं चलते। इसके साथ अनुभवात्मक ज्ञान यानि आत्म ज्ञान और परमात्मा ज्ञान का होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हरिनाम से मन की शुद्धि होती है। उन्होंने संत के बारे में बताते हुए इस मौके पर मोहित गुप्ता, परमिंदर सिंह, निर्मल सिंह, राकेश गोयल, कर्मजीत सिंह, राजीव गोयल, ओमप्रकाश शर्मा, रोशन लाल, योगिंदर मोहन, प्रवीन गोयल, विनोद सिंगला, अमित वधवा, इंद्रमोहन, अरविंद अग्रवाल, पवन अरोड़ा, प्रदीप आदि उपस्थित थे।
कथा का श्रवण करते श्रदालु।
सद्भाव से करें श्रीराम कथा का श्रवण : रमेशानंद जी
बठिंडा| गणेश नगर गली नंबर 9 में श्री दुर्गा मंदिर में मंदिर कमेटी व संकीर्तन महिला मंडली की ओर से श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को कथा वाचक डॉ. रमेशानंद ने कहा की धर्म का प्रचार प्रसार करना ही मानव का प्रथम कर्तव्य है। मनुष्यों को सादगी और सद्भाव के साथ ही श्री राम कथा का श्रवण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज लोग भगवान को पाना तो चाहते है, लेकिन उनका कपट दूर नहीं होता। जब मंदिर, तीर्थ और कथा पंडालों में जाते हैं तो भक्त बन जाते हैं, लेकिन जैसे ही घर वापस जाते हैं पुन:कपट प्रारंभ हो जाता है।