बलियांवाली गांव में लगाया किसान सिखलाई कैंप
बठिंडा| सावनी की फसलों संबंधी गांव बलियांवाली में किसान सिखलाई कैंप लगाया गया, जिसकी प्रधानगी खेतीबाड़ी सूचना अफसर डॉ. गुरतेज सिंह ने की। कैंप में ट्रेनिंग अफसर डॉ. कंवल कुमार जिंदल, खेतीबाड़ी अफसर रामपुरा डॉ. जगदीश सिंह व खेतीबाड़ी विकास अफसर ट्रेनिंग डॉ. जसवीर सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। डॉ. गुरतेज सिंह सिद्धू ने मिट्टी व पानी की संभाल के अलावा खाद में तत्वों की महत्ता की जानकारी दी। वहीं डॉ. जसवीर सिंह गुमटी ने नरमे की फसल के लिए जमीन के चुनाव, बिजाई के समय, उन्नत किस्में की जानकारी दी।