पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • मैग्नेट के 6 विद्यार्थियों का स्कॉलरशिप के लिए चयन

मैग्नेट के 6 विद्यार्थियों का स्कॉलरशिप के लिए चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से संचालित किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना स्टेज-टू का परिणाम घोषित किया गया। इसमें क्वालिफाई करने वाले बठिंडा के 6 स्टूडेंट्स का स्कॉलरशिप के लिए चयन हुआ, जिनमें मोहित गर्ग, वरूण गोयल, वासु गोयल, तेजेश्वर, अभिनव भारती तथा स्नेहलरीत कौर शामिल हैं जोकि मैग्नेट इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी हैं। मैग्नेट इंस्टीट्यूट की एमडी पिंकी शेवारामानी ने कहा कि आल इंडिया लेवल पर किसी संस्थान का यह बेस्ट रिजल्ट है। उन्होंने बताया कि बच्चे आईआईएससी बैंगलोर तथा आईआईएसईआर जैसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में पढ़कर वैज्ञानिक बन सकेंगे। वहीं केंद्र सरकार भी 7000 रुपए प्रति माह की स्कॉलरशिप देगी। एकेडमिक डायरेक्टर ऋषिराज ने कहा कि अध्यापकों की कर्मठता व टेस्ट पेपर की बदौलत बच्चों ने यह मुकाम हासिल किया।

खबरें और भी हैं...