पुलिस सुरक्षा में पल्लेदारों ने की लोडिंग-अन लोडिंग
बठिंडा| वीरवार को पनसप गोदाम में फूड ग्रेट एंड अलाइड वर्कर (एटक) पल्लेदारी यूनियन के मजदूरों पर हमला करने के बाद पुलिस ने मजदूरों की सुरक्षा बढ़ा दी। शुक्रवार को अनाज मंडी में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कि फूड ग्रेट एंड अलाइड वर्कर (एटक) पल्लेदारी यूनियन के नेताओं को पता चला कि मंडी में दूसरे पक्ष के 150-200 मजदूर एकत्रित हो रहे हैं। एटक पल्लेदारी यूनियन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस अधिकारियों को दी। सिविल अस्पताल पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई हरगोबिंद सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा में लोडिंग अन लोडिंग करवाई।