16 व 17 अप्रैल को तेज आंधी के साथ हो सकती है बारिश
बठिंडा| जहां किसान खेतों में पक चुकी फसल को काटने में जुटे हैं वहीं मौसम विभाग ने 16 व 17 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बरसात होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने सभी खेतीबाड़ी विभाग के अधिकारियों को अलर्ट जारी कर किसानों को सूचित करने के लिए कहा है ताकि किसान पहले से अलर्ट रहे।