पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • अब महिला लाभार्थियों के नाम पर मिलेंगे गैस कनेक्शन

अब महिला लाभार्थियों के नाम पर मिलेंगे गैस कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री उज्जवला स्कीम के तहत अब तक 16763 घरेलू गैस कनेक्शन 3 कंपनियों एचपीसीएल, बीपीसी आईओसी द्वारा जारी किए गए हैं। जबकि बठिंडा में कुल 47613 ऐसे भी परिवार हैं, जिनके पास गैस चूल्हे नहीं है। एक गैस कनेक्शन के पीछे सरकार की ओर से 1600 रुपए अदा किए जाएंगे।

इसमें 1250 सिलेंडर, 150 रेगुलेटर, 100 पाइप 25 कॉपी 75 रुपए इंस्टालेशन के हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अब कुछ नए वर्गों को शामिल किया है। पहले 5 करोड़ तो अब इस स्कीम के तहत हर घर तक गैस कनेक्शन सुविधा देने के लिए इसका लक्ष्य 8 करोड़ कर दिया गया है। जिसमें एससी-एसटी के बाद अब इस योजना में बीपीएल व अंत्योदय परिवारों को भी इसमें शामिल किया जाएगा इससे इस स्कीम में अब लाभपात्र की संख्या में 10 से 15 हजार की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना

एंजेसियां बीपीएल और अंत्योदय परिवारों को 20 से जारी करेगी कनेक्शन

40 में से 26 हजार लोगों को एरिया में दिए जा चुके हैं कनेक्शन

सरकार की इस योजना तहत अब तक एरिया में चयनित किए गए 40 हजार परिवारों में से 26,519 परिवारों को एलपीजी कनेक्शन मिल चुके हैं। जबकि आने वाले समय में यह सुविधा बाकी रहते परिवारों को भी दी जाएगी। गैस कनेक्शन लेने से वंचित लोगों के लिए योजना के तहत सरकार की ओर से कर्ज पर भी कनेक्शन जारी करने का फैसला लिया है और कर्ज लेने वाले परिवारों को 6 सिलेंडर लेने के बाद 7वें सिलेंडर पर उनके खाते से सब्सिडी में से पैसे काटने शुरू हो जाएंगे।

यह है योजना की शर्तें

कनेक्शन महिला लाभार्थियों के नाम पर जारी किया जाएगा। चूल्हे एवं रिफिल की लागत के लिए ईएमआई की सुविधा प्रदान की जाएगी। आवेदक को 18 वर्ष की आयु से ऊपर की महिला होनी चाहिए। आवेदक बीपीएल कार्ड धारक और ग्रामीण निवासी होना चाहिए। महिला आवेदक का सब्सिडी राशि प्राप्त करने के लिए किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता होना चाहिए। आवेदक परिवार के घर पहले से एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत जानकारी देते हुए प्रंबंधक।

ये डॉक्यूमेंट जरूरी

बीपीएल राशन कार्ड। पंचायत प्रधान/नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा अधिकृत बीपीएल प्रमाण पत्र। एक फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड)। हाल का एक पासपोर्ट आकार का फोटो। बुनियादी विवरण जैसे नाम, संपर्क जानकारी, जन धन/बैंक खाता संख्या, आधार नंबर आदि।

खबरें और भी हैं...