पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • आखिरी दिन 650 रिटर्न से Rs.18.7 लाख जमा, 2 दिन में 23.8 लाख

आखिरी दिन 650 रिटर्न से Rs.18.7 लाख जमा, 2 दिन में 23.8 लाख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार से बकाया प्रॉपर्टी और हाउस टैक्स पर 18 फीसदी ब्याज आैर 20 फीसदी पैनल्टी लगनी शुरू हो जाएगी। पंजाब सरकार की वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी के तहत 15 अप्रैल तक 10 फीसदी पैनल्टी भरने की समय सीमा खत्म हो चुकी है। रविवार को आखिरी दिन होने के चलते लोगों ने निगम दफ्तर पहुंचकर अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाया। शनिवार व रविवार केवल इन दो दिनों में निगम ने 23.8 लाख रुपए की रिकवरी की है, जोकि आम दिनों में इतनी रिकवरी पूरे माह में होती है। रविवार को आखिरी दिन होने के चलते निगम अधिकारी देर शाम तक टैक्स जमा करवाते रहे। उधर, निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया आगामी दिनों में टैक्स नहीं भरने वाले लोगों के खिलाफ म्यूनिसिपल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें सीलिंग अभियान भी शुरू किया जाएगा। रविवार को निगम सुपरिटेंडेंट रवि लूना, प्रगट सिंह, इंस्पेक्टर हरीश चंद्र, इकबाल सिंह, पालविंदर सिंह, जूनियर सहायक छिंदरपाल सिंह, मनदीप कौर, प्रदीप कुमार के अलावा कंप्यूटर आप्रेटरों ने पूरा दिन काम किया।

2018-19 की रिटर्न पर 10 % रिबेट

जिन लोगों ने 15 अप्रैल तक 10 फीसदी पैनल्टी के साथ टैक्स नहीं भरा है, उन्हें अब पुराने टैक्स पर 18 फीसदी ब्याज व 20 फीसदी पैनल्टी तो देनी ही पड़ेगी, उनके लिए नई मुसीबत यह भी है कि उन्हें नए साल 2018-19 का प्रॉपर्टी टैक्स भी देना होगा। निगम के सिस्टम के मुताबिक बकाया टैक्स जमा करवाने के लिए अप-टू-डेट रिटर्न फाइल जरूरी है। हालांकि नए साल की रिटर्न भरने पर 30 सितम्बर तक 10 फीसदी रिबेट मिलती रहेगी।

रविवार को आखिरी दिन प्राॅपर्टी टैक्स भरने वाले लोगों की भीड़ लगी रही।

दो दिन में 1093 रिटर्न से निगम की अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी

निगम की टैक्स ब्रांच के सुपरिटेंडेंट रवि लूना ने बताया कि रविवार को 650 रिटर्न भरी गई है, जिसे 18.70 लाख रुपए जमा हुआ। इसमें ज्यादातर रिटर्न कॉमर्शियल बिल्डिंग की है। रविवार को 16.50 लाख रुपए केवल कॉमर्शियल रिटर्न से आया है, जबकि 2.20 लाख रिहायशी रिटर्न से जमा हुआ है। रवि लूना ने बताया कि शनिवार 443 लोगों ने अपनी रिटर्न फाइल की है, जिसे निगम के पास 5 लाख 1 हजार रुपए टैक्स जमा हुआ है। पहली बार हुआ कि 1093 रिटर्न से निगम को 23.8 लाख रुपए की रिकवरी हुई है। गौरतलब है कि निगम ने 29 से लेकर 31 मार्च को भी तीन दिन की लगातार सरकारी छुट्टी होने पर टैक्स भरवाने के लिए दफ्तर खोला था, लेकिन तब भी निगम ने 372 रिटर्न से 7.73 लाख रुपए प्रापर्टी टैक्स निगम के खाते में जमा हुआ है। इसमें 29 मार्च को 110 रिटर्न से 1.37 लाख, 30 मार्च को 136 रिटर्न से 4 लाख रुपए व 31 मार्च को 126 रिटर्न के साथ 2.36 लाख की रिकवरी हुई थी।

खबरें और भी हैं...