पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बठिंडा, सोमवार, 15 अप्रैल, 2018

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा, सोमवार, 15 अप्रैल, 2018

बंपर पैदावार: पंजाब से सबसे ज्यादा गेहूं खरीदेगा केंद्र, 1.19 करोड़ टन का लक्ष्य

इस बार करीब 9 फीसदी घटा गेहूं का रकबा...

देश के प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में शुमार पंजाब में इस साल गेहूं का रकबा पिछले साल के मुकाबले नौ फीसदी के करीब घट गया है। पंजाब के कृषि विभाग की ओर से इस जारी रबी फसल बुआई के चालू सीजन (2017-18) के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 28.19 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुआई हो हुई है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के रकबे 31.12 लाख हेक्टेयर से 9.41 फीसदी कम है। पिछले कुछ वर्षों में पंजाब में गेहूं का औसत रकबा 35 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है। इस साल प्रदेश सरकार ने 34.90 लाख हेक्टेयर में गेहूं की खेती का लक्ष्य रखा था, जबकि पिछले साल पंजाब में किसानों ने 34.95 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुआई की थी।

लेट बिजाई के चलते कटाई ने अभी तेजी नहीं पकड़ी

पंजाब में इस दफा पराली जलाने आैर नहीं जलाने के मुद्दे को लेकर किसान आंदोलन चला इसके चलते प्रदेश में अधिकतकर किसान बिजाई करने में लेट हो गए। इसके चलते बैसाखी के बाद भी अभी गेहूं की कटाई ने जोर नहीं पकड़ा है। दूसरा बेमौसमी बारिश से अभी गेहूं में नमी आ रही है।

खेत से खुशहाली तक आपके साथ

सूबे में खेती और किसानों से जुड़े मुद्दों पर विशेष पेज पहली बार सिर्फ भास्कर में

हरियाणा से 74 लाख टन गेहूं खरीदेगा केंद्र

केंद्रीय पूल में विपणन वर्ष 2018-19 के लिए कुल गेहूं खरीद के लक्ष्य में से पंजाब का अधिकतम 1.19 करोड़ टन खरीद करने का लक्ष्य है जबकि हरियाणा का 74 लाख टन, मध्य प्रदेश का 67 लाख टन, उत्तर प्रदेश का 40 लाख टन, राजस्थान का 16 लाख टन, बिहार का 20 लाख टन और उत्तराखंड का 10 लाख टन खरीद करने का लक्ष्य है। गेहूं विपणन वर्ष अप्रैल से लेकर मार्च महीने तक का होता है। अधिकांश थोक खरीद पहले तीन महीनों में की जाती है। एफसीआई और प्रदेश सरकार की एजेंसियां न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद के काम को अंजाम देती हैं।

फोटो/कंटेंट-रजत ग्रोवर

खबरें और भी हैं...