हादसों में तीन लोग जख्मी सहारा ने अस्पताल पहुंचाया
अलग-अलग हादसों में तीन लोग जख्मी हो गए। सभी को सहारा जनसेवा ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। शनिवार 11 बजे के करीब बठिंडा-भुच्चो रोड पर स्थित भुच्चो खुर्द के पास एक बोलेरो गाड़ी सामने एक सांड से टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सांड की मौत हो गई जब कि गाड़ी चालक जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही संस्था के वर्कर मौके पर पहुंचे और कार चालक को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल की पहचान बब्बनजीत सिंह वासी माडल टाउन के तौर पर हुई है। इसके अलावा बठिंडा-बादल रोड पर दो मोटरसाइकिल सवार बाप-बेटा बाइक बेकाबू होने पर सेना की जिप्सी से टकराकर जख्मी हो गए। घायलों की पहचान नान बाबू व दीपक वासी फुल्लोमिठ्ठी के तौर पर हुई जिन्हें संस्था ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।