स्वरोजगार अपनाओ खुशहाल जिंदगी पाओ के लक्ष्य के तहत लगाई प्रदर्शनी
प्रदर्शनी में सजाए सामान को देखतीं महिलाएं ।
बठिंडा| देवता यादगारी मालवा कलाकार मंच ने स्वरोजगार अपनाओ खुशहाल जिंदगी पाओ के लक्ष्य के तहत जैलदार घुमंत सिंह की हवेली में रविवार को प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में औरतों व लड़कियों ने हाथ से पेंट किए गए सामान को सजाया। मंच की प्रधान परमजीत कौर देवता ने कहा कि मंच की ओर से दी गई मुफ्त सिखलाई में इन विशेष दिलचस्पी दिखाते हुए लड़कियों ने अनेक शानदार डिजाइन तैयार किए। उपप्रधान जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि आज के दौर में स्वरोजगार की बहुत जरूरत है। रमा ने बताया कि प्रदर्शनी में पहुंची महिलाओं ने हाथ से बनाए सामान को खूब पसंद किया। बलजीत कौर ने सामान का अवलोकन करके तारीफ की। प्रदर्शनी के आर्गेनाइजर सतपाल बराड़, बहाल सिंह, उमा शर्मा, मनदीप कौर, सुनीता, सुखराज, रंजीत कौर व अनु सचदेवा का व सहयोग रहा ।