ताइक्वांडो में बठिंडा ने जीते 13 गोल्ड समेत 24 मेडल
पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट में बठिंडा के बच्चों ने 13 गोल्ड समेत 24 मेडल जीते। शानदार उपलब्धि के साथ लौटे खिलाड़ियों का जोशीला स्वागत करते हुए खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी। मोगा के रामदास हाल में पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से करवाए पहले भीमराव अंबेडकर यादगारी टूर्नामेंट में 14 जिलों के 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं बठिंडा जिले से कोच संजीव कुमार व राकेश कुमार की अगुवाई में 22 खिलाड़ियों ने अलग-अलग वेट कैटेगरी में खेल प्रतिभा के जौहर दिखाए।
ब्वायज वर्ग में अंडर 11 में मनदीप सिंह ने पहला, अंडर 12 में मनी ने तीसरा जबकि अंडर 14 में पुलकित मेहता ने दूसरा, अंडर 17 में तरुण ने पहला, दिव्यांशु ने तीसरा, जगसीर ने पहला, प्रिंस ने सिल्वर, दिलप्रीत ने दूसरा, सूरज ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर 19 में हरविंदर ने दूसरा व सन्नी ने तीसरा स्थान लिया। वहीं गर्ल्स वर्ग के अंडर 12 में भूमि ने पहला, अंडर 14 में सिमरन ने पहला,निशा ने पहला,काजल ने दूसरा, अंडर 17 में अमनदीप ने पहला, सोनाली ने पहला, प्रीति ने पहला जबकि अंडर 19 में नेहा ने पहला, लछमी ने पहला, कलसुम ने पहला,अनु ने पहला, प्रीति ने दूसरा तथा रजनी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
खेल
पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन ने मोगा में करवाया भीमराव अंबेडकर यादगारी टूर्नामेंट
मेडल के साथ खुशी जताते बठिंडा टीम के खिलाड़ी।
स्केटिंग मुकाबले में जोगेश ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता
बठिंडा| नेशनल स्पोर्ट्स फेस्टिवल की तरफ से 11 अप्रैल को हिसार के महाराजा अग्रसेन भवन में स्केटिंग मुकाबलों लार्ड रामा पब्लिक स्कूल के छात्र जोगेश गुप्ता ने हिस्सा लिया। जोगेश गुप्ता ने मुकाबले में गोल्ड व सिल्वर मेडल हासिल किया। इस उपलब्धि पर स्कूल अध्यक्ष एडवोकेट राजन गर्ग और प्रिसिंपल सूरज सेतिया ने जोगेश के बठिंडा पहुंचने पर बधाई दी। इस मौके पर स्कूल के जतिंदर कुमार और जोगेश के पिता रामा शंकर गुप्ता उर्फ मुन्ना भी उपस्थित थे।