पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • शहर में मार्च निकालकर मुंबई बंदरगाह पर शहीद हुए 66 फायर कर्मियों को श्रद्धांजलि दी

शहर में मार्च निकालकर मुंबई बंदरगाह पर शहीद हुए 66 फायर कर्मियों को श्रद्धांजलि दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय विभाग के आदेशों पर पंजाब में पहली बार 14 से 20 अप्रैल तक फायर सेफ्टी सप्ताह मनाया जा रहा है। रविवार को बठिंडा फायर स्टेशन के इंचार्ज सब फायर आफिसर जसविंदर सिंह की अगुवाई में सभी फायर कर्मियों ने 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर शहीद हुए 66 फायर कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सब फायर आफिसर करतार सिंह व मक्खन राम ने अन्य फायर कर्मियों के साथ स्मृति परेड की। इसके बाद फायर की गाड़ियों को लेकर शहर में मार्च निकाला गया। उन्होंने बताया कि फायर सेफ्टी सप्ताह मनाने का मकसद एक सप्ताह तक अग्नि सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, माल आदि जगहों पर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 20 अप्रैल तक फायरकर्मी रैली, गोष्ठी, पम्फलेट व पोस्टर के जरिये लोगों को आग से बचाव के उपाय बताएंगे। फायर अफसर जसविंदर सिंह ने बताया कि 1944 को मुंबई बंदरगाह में फोर्टस्ट्रीकन नाम के माल वाहक जहाज में एक विस्फोट हुआ था। इस अग्निकांड में 144 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें अग्निशमन सेवा के 66 अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हो गए थे। ऐसी घटना को रोकने के लिए 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाता है। इसलिए हर साल सभी फायर कर्मी 14 अप्रैल को फायर डे के तौर पर मनाते हैं।

मुंबई बंदरगाह पर शहीद हुए 66 फायर कर्मियों को देते कर्मचारी।

मार्च निकालते फायर कर्मी।

खबरें और भी हैं...