पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • भगवान को पाने के लिए करें मोक्ष का त्याग : भुवनेश्वरी

भगवान को पाने के लिए करें मोक्ष का त्याग : भुवनेश्वरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| श्री कृपालु कुंज ग्रीन सिटी कालोनी बठिंडा में ब्रज भुवनेश्वरी देवी की ओर से भगवद् भक्ति धारावाहिक प्रवचन के 7वें दिन का शुभारंभ डाॅ. दीपक सिंगला, भूषण, कुंदन, देव, प्रतीत और मोहन लाल सिंगला,सुभाष गर्ग, डा. गोबिंद कांत आदि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान भुवनेश्वरी देवी ने कहा कि उपासना तीन प्रकार की होती है। पहली कर्म योग यानि कर्म और भक्ति भाव ईश्वर की भक्ति, दूसरा ज्ञानयोग यानि ज्ञान और भक्ति भाव निरंकार ब्रह्म की भक्ति और तीसरा भक्ति योग यानि ज्ञान और भक्ति भाव साकार ब्रह्म की भक्ति। उन्होंने ने प्रेम करने के पांच भाव बताए। शांत भाव, दास्य भाव, सखा भाव, वातसल्य भाव और गोपो भाव। इन भावों में चलकर हम भक्ति प्राप्त कर सकते हैं। भगवान को पाने के लिए ब्रह्मलोक के सुख का त्याग, मोक्ष की कामना का त्याग और बैकुंठ के सुख का त्याग करना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...