बच्चों ने करवाया मां भगवती का पहला जागरण
बठिंडा| किला रोड पर स्थित गंगा राम वाली गली में बच्चों ने मिलकर मां भगवती का पहला जागरण करवाया गया। इस मौके पर जय जगदंबे जागरण मंडल, जीवन एंड पार्टी सिरकी बाजार बठिंडा की ओर से मां भगवती का गुणगान किया गया। इसके साथ ही सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। इस मौके पर जीवन कपूर, अनुराग कपूर, धर्मपाल अरोड़ा, जैकी शर्मा, सुनील कुमार ने मां भगवती का गुणगान किया। जागरण को सफल बनाने के लिए संजना, रूपाली, सोनिया, अंजली, रिबू, पुनीत, गौरी, किरन और मोहल्ला निवासियों का सहयोग रहा।