पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • भगवान परशुराम और श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शहर में निकाली कलश यात्रा

भगवान परशुराम और श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शहर में निकाली कलश यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान परशुराम एवं श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में बल्ला राम नगर में स्थित संत शिरोमणि श्री बाला जी मंदिर में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की शुरूआत की गई। समागम का आयोजन संतशिरोमणि श्री बाला जी मंदिर चेरिटेबल ट्रस्ट ने किया। ट्रस्ट के संस्थापक संदीप भारद्वाज एवं चेयरमैन नत्थू राम भारद्वाज ने कथा से पहले कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें 101 महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं। कलश यात्रा गली नंबर 10/5 से शुरू हो कर बल्ला राम नगर नजदीक नहर संत शिरोमणि बाला जी मंदिर पर पहुंची। संदीप भारद्वाज एवं नत्थू राम भारद्वाज कहा कि यह श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ की कथा 20 अप्रैल तक होगी। 21 अप्रैल दिन शनिवार को प्रांत 8 बजे से 12 बजे तक कथा और दोपहर 2 बजे तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके अतिरिक्त 22 अप्रैल दिन रविवार को कन्या विवाह, मेडिकल कैंप, भंडारा होगा। श्री मद्भागवत ज्ञान यज्ञ में कथा प्रवक्ता श्री ध्रुवकृष्ण जी महाराज करेंगे।

श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की शुरूआत पर शहर में कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। -भास्कर

राष्ट्रीय ब्राह्मण संघ ने श्री कृष्ण सरोवर कुटिया में करवाया सुंदर कांड का पाठ

बठिंडा| अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ब्राह्मण संघ ने श्री कृष्ण सरोवर कुटिया में सुंदर कांड का पाठ करवाया। राष्ट्रीय ब्राह्मण संघ के प्रवक्ता हरदीप शर्मा ने बताया कि श्री परशुराम भगवान श्री हरि विष्णु के 24 अवतारों में से 16वें अवतारों मे जन्म लिया। हरदीप शर्मा ने कहा ब्राह्मण समाज भी भारत को पाप मुक्त देखना चाहता है। जिससे सभी लोग आपस में भाईचारा बनाए रखें और देश हित में बात करें। इस मौके पर लंगर लगाया गया। इस मौके पर पंडित जगजीवन शर्मा, एडवोकेट गणेश दत्त शर्मा, एडवोकेट सुनिल त्रिपाठी, मदन लाल शर्मा, विनोद शर्मा, श्याम शर्मा, सुरेश गोयल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...