पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • रेलवे स्टेशन के पुल पर यात्रियों के चढ़ने उतरने में बाधा बने ऑटो रिक्शा

रेलवे स्टेशन के पुल पर यात्रियों के चढ़ने-उतरने में बाधा बने ऑटो रिक्शा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खड़े ऑटो से कशमकश करके पुल पर चढ़ने का प्रयास करते मुसाफिर।

भास्कर संवाददाता| बठिंडा

यात्रियों के सुविधा के लिए रेलवे प्रबंधन ने लंबा-चौड़ा ओवरब्रिज बना दिया है लेकिन पुल को घेरकर खड़े ऑटो-रिक्शा का जमावड़ा मुसाफिरों को पुल पर चढ़ने-उतरने में बाधा बनते हैं। स्टेशन पर गाड़ी पकड़ने के लिए फुट ओवरब्रिज ही एकमात्र रास्ता है और उस पर आड़े-तिरछे खड़े ऑटो रिक्शा एकदम सीढ़ियों के साथ खड़े होते हैं। जो भारी-भरकम सामान के साथ चढ़ने-उतरने वाले यात्रियों के लिए मुसीबत बनते हैं। पुल की सीढ़ियों के साथ कुलियों ने बड़ा मेज लगा रखा है जबकि साथ ही अनेक रिक्शा खड़े रहते हैं। दूसरी साइड में ऑटो के साथ रिक्शा भी खड़ी होती हैं। पुल के साथ वाली पार्किंग में 40 ऑटो खड़े होते हैं जोकि गाड़ी के स्टेशन पर पहुंचते ही 3-4 की तादाद में पुल को घेर लेते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि रेल अधिकारी-कर्मचारियों तक को पुल चढ़ने-उतरने में यह ऑटो रिक्शा वाले रास्ता नहीं देते। हालांकि मुसाफिरों को पुल चढ़ने-उतरने में आ रही समस्या का मसला स्थानीय रेलवे प्रबंधन के सम्मुख 1 महीना पहले भी उठाया गया था लेकिन समाधान नहीं निकाला गया।

ऑटो खड़ा करने के देते हंै 300 रुपए : चालक

रेलवे ने फिलहाल पार्किंग का ठेका नहीं दिया है जबकि इस जगह पर ऑटो अवैध पर खड़े होते हैं। कॉमर्शियल जगह पर बिना मंजूरी ऑटो खड़े होने के बारे में स्थानीय रेल प्रबंधन को जानकारी होने के बावजूद इसे यहां से हटाया नहीं जा रहा। ऑटो वालों का कहना है कि वे रेलवे को खाली पार्किंग वाली जगह पर ऑटो खड़ा करने की एवज में 300 रुपए देते हैं जबकि कई ऑटो चालक कहते हैं कि अब उनसे 700 रुपए की डिमांड की जा रही है।

रेलिंग करने से पुल पर आवागमन बनेगा सुगम

आगामी 10 दिनों तक सीढ़ियों से मेन गेट तक दोनों ओर से स्टील की रेलिंग करवाई जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए 5-7 ऑटो खाली जगह पर खड़े करने की इजाजत दी थी। इस एवज में प्रबंधन द्वारा 300 रुपए की वसूली नहीं की जाती जबकि प्रीमियम पार्किंग ठेकेदार द्वारा 350 रुपए की पर्ची काटी जाती है। - रामसरूप मीणा, स्टेशन सुपरिंटेंडेंट

खबरें और भी हैं...