पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने शहर के विकास कामों के लिए दी Rs.65.75 लाख की ग्रांट

वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने शहर के विकास कामों के लिए दी Rs.65.75 लाख की ग्रांट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र बठिंडा शहरी के विभिन्न वार्डों का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान मनप्रीत बादल ने शहर के विभिन्न विकास कामों के लिए 65.75 लाख रुपए की ग्रांट भी वितरित की। मनप्रीत बादल ने रविवार को धोबी समाज के साथ वित्तमंत्री ने मीटिंग की और धोबी समाज की मांग पर धोबी महासभा की धर्मशाला के लिए 20 लाख रुपए का चेक देने की मंजूरी दी। वहीं वार्ड नंबर 1 स्थित करतार कालोनी में इलाका निवासियों की मांग पर डिस्पेंसरी के लिए 10 लाख रुपए का चेक दिया। इसी तरह विश्वकर्मा भवन और टेक्निकल सोसायटी को भवन के विकास के लिए 5 लाख रुपए, गुरु गोबिंद सिंह नगर में डिस्पेंसरी बनाने के लिए 5 लाख, नेशनल कालोनी की धर्मशाला के लिए 2 लाख और नेशनल कॉलोनी और टीचर्स कॉलोनी में पार्क बनाने के लिए भी फंड जारी किया गया। गुरु गोबिंद सिंह वेलफेयर सोसायटी को 1.75 लाख, भुलेरिया मोहल्ला वार्ड नंबर 29 की धर्मशाला के लिए 2 लाख और गुरु नानकपुरा नगर के थोरी समाज की धर्मशाला के लिए 5 लाख का चेक भी दिया गया। इस तरह हाजीर| गेट प्रबंधक समिति को धर्मशाला के लिए 5 लाख, गौशाला सिरकी बाजार के लिए 5 लाख, कोप्स क्लब को एसएसपी नवीन सिंगला के जरिए 5 लाख रुपए का चेक सौंपा गया। इस मौके वित्तमंत्री ने कहा कि शहर के विकास के लिए ग्रांट की कमी नहीं आने दी जाएगी।

वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने शहर के विकास कामों के लिए ग्रांट जारी करते।

खबरें और भी हैं...