पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • रोपड़ से सरहिंद नहर में छोड़ा पानी, 19 तक बठिंडा में

रोपड़ से सरहिंद नहर में छोड़ा पानी, 19 तक बठिंडा में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नहरबंदी के कारण शहर में उत्पन्न हुआ पेयजल संकट 19 अप्रैल तक जारी रहेगा। इसमें लोगों के लिए राहत वाली खबर यह है कि नहरी विभाग ने रोपड़ से सरहिंद नहर में सोमवार दोपहर बाद पानी छोड़ दिया है। इसे बठिंडा पहुंचने में 3 दिन लगेंगे। पानी सप्लाई करने वाली त्रिवेणी इंजीनियरिंग कंपनी व वाटर सप्लाई विभाग ने महानगर के घरों में होने वाली पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी है। पहले नहरबंदी 15 अप्रैल तक बताई जा रही थी, जो अब बढ़कर 19 अप्रैल तक कर दी गई है। पानी नहीं मिलने के विरोध में अमरपुरा बस्ती, लाल सिंह नगर, प्रताप नगर, जोगी नगर सहित कई इलाकों में लोगों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

15 तक थी नहरबंदी, सप्लाई नहीं आने पर कई जगहों पर प्रदर्शन की चेतावनी, 3 दिन बाद मिलेगी जलसंकट से राहत

बठिंडा नहर में की गई नहरबंदी के दौरान नहर की सफाई करते हुए मजदूर।

जमीनी पानी सप्लाई... तीन वाटर वर्कर्स से रोजाना 12.3 मिलियन गैलन यानि 4 करोड़ 65 लाख लीटर पानी की आपूर्ति होती है। शहर में 65 हजार घरों में तीन लाख आबादी सीधे तौर पर वाटर सप्लाई जुड़ी है। वहीं 80% लोग 54 आरओ प्लाटों पर निर्भर है जहां मजबूरन जमीनी पानी इस्तेमाल किया जा रहा है।

हालात...शहर में हर घर को 35 लीटर पानी एक दिन में दिया जाता है। एक दिन में 115 लाख गैलन पानी की खपत है। वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड के पास तीन वाटर वर्कर्स हैं। वहीं चौथा वाटर वर्कर्स भागू रोड पर है, जिसे वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग संचालित करता है, सभी खाली हो गए हैं।

ऐसे बदलते गए हालात

नहरी विभाग ने 1 अप्रैल 2018 को बिना किसी पूर्व सूचना के नहरबंदी कर दी।

पांच दिन बाद शहर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई नहीं मिली तो लोगों को नहरबंदी की जानकारी मिली।

9 अप्रैल से शहर के बाहरी इलाकों में पानी की सप्लाई देने के लिए 5 टैंकर लगाए गए।

14 अप्रैल तक अनिश्चतता का माहौल किसी भी विभाग के पास नहरबंदी कब खुलेगा इसकी जानकारी नहीं।

15 अप्रैल तक शहर में साढ़े तीन लाख आबादी पानी के लिए तरसी, घरों में वाटर सप्लाई पूरी तरह से बंद।

16 अप्रैल को स्थिति क्लियर हुई कि सरहिंद नहर में रोपड़ से पानी छोड़ा गया।

नहर में 5 दिन से मनरेगा मजदूरों की मदद से सफाई का काम चल रहा है।

19 को बाद दोपहर वाटर वर्क्स में पानी भरा जाएगा व सांय तक सप्लाई संभव।

रोपड़ से छोड़ा है पानी

सरहिंद कनाल में नहरबंदी के दौरान रोपड़ से पानी की सप्लाई बंदी की जाती है। सोमवार को रोपड़ से पानी छोड़ दिया गया है जो आगामी तीन दिनों तक बठिंडा नहर में पहुंच जाएगा। इसके बाद वाटर वर्क्स में पानी स्टोर कर घरों में रुटीन में सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। रवि कुमार, एसडीओ, वाटर सप्लाई विभाग।

सप्लाई दे रहे जो नाकाफी

नहरबंदी खुलने के बारे में अभी उनके पास पुख्ता सूचना नहीं है। इस कारण शहर में पानी की सप्लाई बंद चल रही है वही आपातकाल में कई इलाकों में सप्लाई दी जा रही है जो जरूरत के अनुसार काफी कम है। श्रीनिवास, अधिकारी, त्रिवेणी इंजीनियरिंग कंपनी।

खबरें और भी हैं...