पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • बरामदे में सो रहे व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हत्या

बरामदे में सो रहे व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव मंडी कलां में रविवार देर रात्रि अज्ञात लोगों ने बरामदे में सो रहे एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलने के बाद डीएसपी मौड़ और पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में सबसे चौकाने वाला मामले यह सामने आया है कि वारदात के समय मृतक की प|ी और दोनों बेटों समेत पूरा परिवार घर में ही सो रहा था, लेकिन किसी ने मृतक के चीखने चिल्लाने की आवाज तक नहीं सुनी। न हीं किसी ने हत्या करने वाले को देखा। फिलहाल पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का पता चलने पर मौके पर पहुंचे डीएसपी मौड़ सुरिंदर कुमार, थाना बालियांवाली एसएचओ संदीप सिंह भाटी, थाना मौड़ के एसएचओ मनोज कुमार, सीआईए-2 तरजिंदर सिंह, फोरेंसिक लैब टीम, डाग स्क्वॉयड ने वारदात का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर भाटी ने बताया कि मृतक की कनपटी पर किसी तेजधार हथियार से हमला किया गया है। मृतक के शरीर पर 5 घाव भी है।

हर पहलू से कर रहे जांच

फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन मामले की हर पहलू से गहराई से जांच की जा रही है। जल्दी ही हत्या की सच्चाई सामने आ जाएगी। सुरिंदर कुमार, डीएसपी, मौड़।

प|ी बोली-नींद खुली तो खून से लथपथ पड़े दिखे

थाना बालियांवाली के इंचार्ज इंस्पेक्टर संदीप सिंह भाटी ने बताया कि मृतक बूटा सिंह (45) पुत्र नछतर सिंह निवासी मंडी कलां के पास करीब एक एकड़ जमीन है। इस पर वह खेतीबाड़ी करता था और मंडी कलां ढड्डे रोड स्थित अपने खेत में बने मकान में परिवार समेत रहता था। उन्होंने बताया कि परिवार में उसकी प|ी सुखविंदर कौर समेत 14 व 15 साल के दो बेटे हैं। सुखविंदर कौर ने बताया कि रोज की तरह रविवार को खाना खाने के बाद सब लोग सो गए थे। रात करीब पौने 11 बजे जब उसकी आंख खुली तो बूटा सिंह सीढिय़ों के पास खून से लथपथ पड़े थे। उसने फोन पर आस पड़ौस के लोगों को बताया। इसके बाद मौके पर पहुंचे गांव वालों ने जानकारी पुलिस को दी। वारदात के समय मृतक का भाई चमकौर सिंह अनाज मंडी में गेहूं की देखभाल करने गया हुआ था।

गांव के लोगों ने करवाई थी बूटा सिंह की शादी

पुलिस की प्रांरभिक जांच में सामने आया है कि करीब 4 साल पहले मृतक बूटा सिंह की शादी गांव की विधवा सुखविंदर कौर के साथ हुई थी। उसके पहले पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी उसी से दोनों बेटे हैं। काफी उम्र हो जाने पर भी बूटा सिंह की शादी नहीं हुई थी। इसलिए गांव के लोगों ने दोनों की शादी करवाई थी। फिलहाल पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...