पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • चिटफंड कंपनियों के खिलाफ निवेशकों ने किया मार्च, बोले जल्द पैसे वापस दिलाओ

चिटफंड कंपनियों के खिलाफ निवेशकों ने किया मार्च, बोले- जल्द पैसे वापस दिलाओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा में सोमवार को इंसाफ की लहर पंजाब की तरफ से शहर में मार्च निकाला गया । भास्कर

भास्कर संवाददाता | बठिंडा

चिटफंड कंपनियों के पीड़ितों ने सोमवार को चिटफंड कंपनियों के खिलाफ शहर में रोष मार्च किया। निवेशकों ने इंसाफ की लहर संस्था की अगुवाई में डीसी के माध्यम से पंजाब सरकार को मांगपत्र भी भेजा। इस मौके प्रांतीय अध्यक्ष कुलवंत सिंह भुल्लर, राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह माइसर खाना, महासचिव साधु सिंह रुलदू वाला, चेयरमैन महिला विंग राजविंद्र कौर, प्रांतीय अध्यक्ष दर्शना जोशी आदि ने उपस्थित थे। इस मौके मुख्य प्रवक्ता गुरजंट सिंह घुद्दा ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने पर्ल पीड़ित निवेशकों को पैसा जल्द वापस करने संबंधी आदेश दिए थे लेकिन संस्थानों द्वारा पीडितों को जान बूझकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारों की मिलीभगत से निजी कंपनियां लगातार अपने जाल बिछाकर लोगों को लूटती हैं व बाद में यही सरकारें लोगों को इंसाफ दिलवाने का नाटक करती हैं। उन्होंने मांग की कि विभिन्न चिटफंड कंपनियों के पीडितों को उनका पैसा वापिस दिलवाया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पर ध्यान न दिया गया तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर सरबजीत कौर, प्रीतम सिंह, बलकार सिंह, गुरबख्श सिंह, पुष्पा रानी, रणजीत सिंह, जसवीर सिंह, गुरचरन सिंह आदि ने संबोधन किया।

खबरें और भी हैं...