7 किलो भुक्की समेत 3 आरोपी काबू, जेल भेजे
बठिंडा| थाना कोतवाली पुलिस ने 7 किलो भुक्की चूरापोस्त समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश किया गया। जहां से तीनों को सेंट्रल जेल भेज दिया गया। एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान जनता नगर निवासी बलकरन सिंह, हरदेव नगर निवासी बेअंत सिंह तथा परसराम नगर निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई। रविवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर संतपुरा टी-प्वाइंट पर की गई नाकाबंदी के दौरान तीनों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से सात किलो चूरापोस्त बरामद हुआ।