प्लाट की दीवार तोड़ कब्जे का प्रयास, अज्ञात पर केस
बठिंडा| बठिंडा-बरनाला रोड स्थित शिव कॉलोनी में डॉ. गिरधारी लाल के 323 गज के प्लॉट की चारदीवारी तोड़कर अज्ञात लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देकर विशाल नगर निवासी डाक्टर गिरधारी लाल ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने बठिंडा-बरनाला रोड पर स्थित शिव कालोनी में 323 गज का प्लॉट खरीदा था, जिस पर अभी निर्माण करना था। प्लॉट की रजिस्ट्री के बाद उन्होंने चारदीवारी करवा दी थी, लेकिन बीते दिनों उन्हें पता चला कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके प्लाट की चारदीवारी तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।