पैसे के लेने देन में व्यक्ति को पीटा, केस
बठिंडा| गांव चुघे खुर्द में पैसे लेने देने की रंजिश को लेकर एक व्यक्ति से मारपीट की गई। थाना नंदगढ़ पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर तीन लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस को शिकायत देकर गांव गोनियाना निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि बीते दिनों आरोपी जोधा सिंह, गुरप्रीत सिंह और बग्गा सिंह निवासी गांव चुघे खुर्द ने उस पर हमला कर उसके साथ मारपीट की और घायल कर दिया। मारपीट करने की वजह कुछ दिन पहले पैसे लेने देने को लेकर उनका आपस में झगड़ा हुआ था।