पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • रेलवे ट्रैक से जालंधर के बुजुर्ग की लाश मिली

रेलवे ट्रैक से जालंधर के बुजुर्ग की लाश मिली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| रेलवे फाटक के पास सोमवार सुबह एक वृद्ध की लाश पड़ी होने की सूचना सहाराजन सेवा की टीम को मिली। सूचना मिलने पर सहारा वर्कर राजिंदर कुमार, हनी, जग्गा मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी। जीआरपी के एएसआई सौदागर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाई। मृतक की जेब में से मिली डायरी के आधार पर मृतक की शिनाख्त जसवंत सिंह (70) निवासी जालंधर के तौर पर हुई। सहारा ने मोबाइल से जानकारी परिजनों को दी गई। पारिवारिक सूत्रों अनुसार मृतक मानसिक रोगी था। थोड़ी देर में नजदीकी रिश्तेदार पहुंचे।

खबरें और भी हैं...