साथी वेलफेयर सोसायटी मेंबर्स ने मरीजों के लिए किया रक्तदान
बठिंडा| समाजसेवी संस्था साथी वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने दो मरीजों के इलाज के लिए जरूरत पड़ने पर रक्तदान किया। सोसायटी अध्यक्ष जतिंदर गोगिया ने बताया कि बठिंडा निजी अस्पताल में दाखिल रजिंदर कौर को अचानक इलाज में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर सोसायटी उपाध्यक्ष अनिल सिंगला ने रक्तदान किया। इसके अलावा शहर के एक अन्य निजी अस्पताल में दाखिल कैंसर पीड़ित गुरमेल सिंह के इलाज के दौरान अचानक रक्त की जरूरत पड़ने पर सोसायटी सदस्य आशु मदान ने रक्तदान किया।