पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गगनदीप मिस्टर और अमनदीप मिस फेयरवेल बनीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्ञानी जैल सिंह इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के टेक्सटाइल इंजीनियरिंग विभाग ने फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल फंक्शन वारवेल 2018 करवाई। कार्यक्रम में जूनियर बैच के विद्यार्थियों ने सीनियर के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया तथा अपनी पुरानी यादों की वीडियोग्राफी को भी पेश किया। समारोह में विभिन्न कल्चरल एक्टिविटी के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। गगनदीप सिंह को मिस्टर फेयरवेल जबकि अमनदीप कौर को मिस फेयरवेल का खिताब से नवाजा गया। वहीं सतवीर सिंह ने मिस्टर इवनिंग व नीलाक्षी सिंह ने मिस इवनिंग का खिताब जीता। विभाग के मुखी डॉ. देवानंद उत्तम ने पास आउट विद्यार्थियों की कामयाबी तथा शानदार भविष्य के लिए कामना की। प्रोग्राम के प्रबंधक प्रो. कल्याण राय व विभाग के सिखलाई व प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. अपुनम कुमार ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर स्टूडेंट्स के सम्मान में फेयरवेल फंक्शन वारवैल 2018 का आयोजन

विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कॉलेज प्रबंधक।

सालाना न्यूज लैटर का मैसेंजर जारी

बठिंडा| ज्ञानी जैल सिंह इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के आर्किटेक्चर और संपादकीय बोर्ड ने सालाना न्यूजलैटर का मैसेंजर जारी करने के लिए विशेष प्रोग्राम करवाया। कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी अरूण पंडित जोकि ट्रेक्सपॉप प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेजीडेंट हैं, इस समारोह के मुख्यातिथि रहे। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. गुरशरण सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राकेश बांसल, डायरेक्टर कंप्यूटर सेवाएं प्रो. संजय भटनागर तथा आर्किटेक्चर विभाग के मुखी रिपुदमन सिंह ने समागम को संबोधित किया। महाराजा रंजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. मोहन पाल सिंह ईसर तथा रजिस्ट्रार डॉ. जसवीर सिंह हुंदल ने कॉलेज न्यूजलेटर जारी करने पर संपादकीय बोर्ड के प्रयासों की प्रशंसा की।

खबरें और भी हैं...