पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महासभा ने करवाया जागरूकता कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| बठिंडा के ड्यून्स क्लब में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा पंजाब प्रदेश की मीटिंग आयोजित की गई। असमें पंजाब प्रदेश यादव महासभा का विस्तार,अहीर रेजिमेंट के लिए जन जागरण कार्यक्रम का ग्रामीण स्तर तक विस्तार करने, भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की आवश्यकता व यदुवंशियों के द्वारा देश के लिए दी गई असंख्य कुर्बानियों व यादव इतिहास का प्रचार-प्रसार, अहीर रेजिमेंट के लिए नेक निकालने की नई परम्परा, यदुवंशियों को एकजुटता के साथ आगे बढ़ने, शिक्षा के प्रचार-प्रसार, मृत्युभोज को खत्म करने और खाप पंचायतों के गठन मुद्दों पर विचार विमर्श की गई। कार्यक्रम में विजय यादव, जे पी यादव, राकेश यादव, रणवीर सिंह यादव, रामनिवास यादव, नरेश यादव अबोहर, आरके यादव, अमर सिंह यादव, इंदर यादव, मुकेश यादव हनुमानगढ़ , नत्थूराम यादव, जीत यादव, आदि उपस्थित थे। इस दौरान यदुवंशियों ने समाज के तमाम मुद्दों पर एकजुटता के साथ संघर्ष करने का संकल्प लिया।

बठिंडा डयून्स क्लब में मीटिंग करते यादव महासभा के सदस्य।

खबरें और भी हैं...