ओपी शर्मा ने जादू शो में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ किया जागरूक
जादू के करतब पेश करते जादूगर ओपी शर्मा।
भास्कर संवाददाता| बठिंडा
उड़ांग सिनेमा मे चल रहे जादूगर ओपी शर्मा का जादू शो मनोरंजन देने के साथ-साथ अंधविश्वास, भ्रष्टाचार, कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरातियों के दुष्परिणामों को दर्शाते हुए लोगों को जागरूक कर रहा है। जादूगर ओपी शर्मा ने शो के माध्यम से बताया कि कन्या लक्ष्मी का रुप है। फिर भी हमारे बीच के ही कुछ लोग उसे दुनिया में आने से रोकते हैं। शर्मा ने शो में दिखाया कि गर्भ में एक कन्या के प्रवेश का पता चलते ही कुरीतियों के राक्षस गर्भ को घेर लेते हैं। हाथों में तलवारें लेकर गर्भ में प्रवेश कर देते हैं। कन्या का वजूद खत्म हो जाता है। मगर वह कन्या कबूतर का शरीर लेकर फिर इस दुनिया में आ जाती है। जादूगर शर्मा ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीति खत्म करने में सभी योगदान देकर लक्ष्मी के रुप और घर की रौनक को बचाए।