जागरूकता कैंप में दी डेंगू और मलेरिया से बचाव की जानकारी
डेंगू और मलेरिया से बचाव संबंधी जागरूकता समागम में जानकारी देते वक्ता।
भास्कर संवाददाता| बठिंडा
रेडक्रॉस सोसायटी ने सेहत विभाग के सहयोग के साथ रेडक्राॅस भवन में डेंगू और मलेरिया से बचाव संबंधी जागरूकता कार्यक्रम करवाया। इसमें सहायक कमिश्नर शिकायतें बबनदीप सिंह वालिया मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। वहीं सचिव रेडक्रॉस अतिरिक्त प्रभार नवीन गडवाल विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए। डिप्टी मास मीडिया अफसर कुलवंत सिंह और एसआई मनजीत सिंह ने डेंगू और मलेरिया से बचाव संबंधी जानकारी दी। फस्ट एड ट्रेनर नरेश पठानिया ने नशों से बचाव और सेहतमंद रहने की जानकारी दी।
इस मौके पर बबनदीप सिंह वालिया ने कहा कि नौजवानों को घायलों और रोगियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। हमारी छोटी सी मदद के साथ किसी का अनमोल जीवन बच सकता है। कुलवंत सिंह ने विभिन्न गांवों में से पहुंचे 100 युवाओं को संबोधन करते हुए कहा कि हमें अपने आस-पास की साफ-सफाई रखनी चाहिए जिससे मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों में से डेंगू और मलेरिया से बचाव हो सके। उन्होंने जागरूकता पर्चे भी बांटे।