पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • रैलस्टार टीम ने जीता दूसरा लीग मैच, रमन बने मैन ऑफ दी मैच

रैलस्टार टीम ने जीता दूसरा लीग मैच, रमन बने मैन ऑफ दी मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजेता किक्रेट टीम रैलस्टार के खिलाड़ी खुशी मनाते हुए।

बठिंडा| तेश्वर एकेडमी मानसा रोड बठिंडा में जारी रैलस्टार क्रिकेट कप में सोमवार रात मैच में स्पांसर रैलस्टार टीम ने आरके मोटर्ज की टीम को हराकर दूसरा लीग मैच जीत लिया। एकेडमी के संचालक गगनतेश्वर ढिल्लो ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते आरके मोटर्ज ने 26 ओवरों में 211 रन बनाए। इसमें विशाल कुमार ने 104 रन बनाए। जवाब में उतरी रैलस्टार की टीम ने शुरू से ही दबदबा बनाकर रखा और 22 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाज रमन लाडा ने 55, कप्तान मनदीप राजू ने 40 व मानव ने 51 रन का योगदान दिया। रमन लाडा को मैन आफ का मैच चुना गया। इस मौके रैलस्टार के अधिकारी अनिल गर्ग, बंबे इंटीरीयर के मोहित गुप्ता, डाॅ. राजेश जिंदल ने विजेता खिलाडिय़ों को इनाम वितरित कर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...