पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • अस्पताल में बीमार की मौत, पहचान न होने पर संस्था ने किया संस्कार

अस्पताल में बीमार की मौत, पहचान न होने पर संस्था ने किया संस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाए एक बेसहारा व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण मौत हो गई। संस्था अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति बीमार हालत में पड़ा होने की सूचना मिलने पर संस्था ने उपचार के लिए उसे अस्पताल में दाखिल करवाया था। 5 दिन उपचार के बाद पीडि़त ने दम तोड़ दिया। थाना कोतवाली पुलिस ने शव को 72 घंटों तक पहचान के लिए सुरक्षित रखा लेकिन मृतक की कोई पहचान न होने के कारण कोतवाली पुलिस के चमकौर सिंह ने पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए संस्था के हवाले कर दिया। संस्था के सदस्यों कुनाल बांसल, अतुल जैन, रवि बांसल, सन्नी, अभिषेक बांसल, सतनाम सिंह ने मृतक की अंतिम संस्कार दाना मंडी स्थित रामबाग में धार्मिक रिवाजों से करवा दिया व मृतक की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की।

खबरें और भी हैं...