पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • सैनिक को कोई जहरीली चीज खिलाई, स्टेशन पर मिला बेहोश

सैनिक को कोई जहरीली चीज खिलाई, स्टेशन पर मिला बेहोश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| शहर में हुए विभिन्न दुर्घटनाओं में एक फौजी समेत 6 लोग घायल हो गए। सभी लोगों को सहारा के कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया। सहारा जनसेवा को सूचना मिली कि बठिंडा स्टेशन पर एक सैनिक गंभीर अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलने पर राजिंदर कुमार और सर्वजीत सिंह मौके पर पहुंचे और सैनिक रघुनाथ पुत्र श्याम बिहारी सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया। आशंका जताई जा रही है कि जम्मू से आए सैनिक को कोई जहरीली चीज खिलाई गईं है।

ट्रैक्टर की चपेट में आया साइकिल।

विभिन्न हादसों में 6 लोग घायल

वहीं गिलपत्ती गोबिंदपुरा रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे सुखदेव सिंह निवासी गांव दयालपुरा मिर्जा की एक टांग टूट गई। परसराम नगर सब्जी मंडी में दो बाइकों की टक्कर में रेखा प|ी रोहित निवासी जोगी नगर और बलबिद्र सिंह पुत्र मलखान सिंह निवासी करनाल जख्मी हो गए। वहीं सोमवार देर रात माल रोड पर पेट्रोल पंप के सामने एक स्कूटी सवार उमेश को बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसी तरह रात्रि स्थानीय थर्मल कॉलोनी में बाइक सवार रमेश सिंह निवासी नेशनल कॉलोनी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। इसके अलावा बल्लाराम नगर चौक में साइकिल सवार उपिंद्र कुमार निवासी शिव कालोनी ट्रैक्टर ट्राली ने नीचे आकर घायल हो गया।

खबरें और भी हैं...