पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • प्राइवेट बिल्डिर्स की कॉलोनी डेवलप करने पर जोर

प्राइवेट बिल्डिर्स की कॉलोनी डेवलप करने पर जोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
20 अप्रैल को होने वाली जरनल हाउस की मीटिंग में शहर के नए विकास के लिए एक भी एजेंडा शामिल नहीं किया गया है। मेयर बलवंत राय नाथ की अध्यक्षता में दोपहर 3 बजे होने वाली मीटिंग में 3.25 करोड़ रुपए के 11 एजेंडे रखे जाएंगे, लेकिन इनमें ज्यादा तरह दफ्तरी काम के एजेंडे हैं। इसके अलावा 12 व 14 मार्च को हुई हाउस की बैठक में सप्लीमेंटरी एजेंडे के तौर शामिल किए प्राइवेट बिल्डिर्स की कॉलोनी में डेवलपमेंट करने पर आने वाले खर्च का एजेंडा भी इस मीटिंग में दोबारा शामिल किया गया है। आमतौर पर हाउस की तरफ से कोई भी एजेंडा पेडिंग रखा जाता है, तो उसे कम से कम 6 माह बाद दोबारा हाउस में रखा जाता है।

20 अप्रैल को होगी जरनल हाउस की मीटिंग, फंड न होने की बात कहकर कामों की अनदेखी

मीटिंग में रखे जाएंगेे एजेंडे

शहर में फॉगिंग के लिए 20.62 लाख रुपए से 250 किलो लीटर दवा के 30 ड्रम खरीदने का प्रस्ताव।

कुत्तों की नसंबदी की त्रिपति फाउंडेशन की 684 पेमेंट रोकने।

वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन मंडल नंबर 3 की भागू रोड के वाटर वर्कर्स के साल 2017-18 के देखभाल पर खर्च होने वाले 1.35 करोड़ की अदायगी करने।

हाजीरतन गेट के पास पानी की टंकी बनाने को वन विभाग से जमीन की एवज में Rs.6.89 लाख की अदायगी करने।

जोगा नंद रोड को चौड़ा करने के लिए वन विभाग की ली गई जमीन की 4.32 लाख रुपए की अदायगी करने।

प्रमुख सड़कों की सफाई के लिए रखे गए 45 सफाई सेवकों की 6 माह के लिए एक्सटेंशन बढ़ाने पर 26.15 लाख की खर्च की मंजूरी।

अंडर ब्रिज व ओवरब्रिज की सफाई के लिए रखे गए 30 सफाई सेवकों की 6 माह के लिए एक्सटेंशन बढ़ाने पर17.50 लाख की खर्च की मंजूरी

कैंटर पर 8 हजार लीटर की कैपेसिटी वाला ड्रम फिट करवाने पर 2.50 लाख खर्च की मंजूरी

डेरा रूमी वाले भुच्चो कलां में 250 और नए पशु छोड़कर 18 रुपए प्रतिदिन एक पशु की डाइट मनी के हिसाब से आने वाले खर्च की मंजूरी।

पार्षद बोले-निगम पहले शहर का विकास कराए... राज्य सरकार की तरफ से विकास के लिए फंड नहीं देने और निगम के पास फंड नहीं होने का हवाला देकर निगम की सत्ता में काबिज अकाली-भाजपा सरकार ने एक साल से कोई भी विकास काम नहीं किया है। दूसरी तरफ प्राइवेट बिल्डिर्स की कालोनी में सड़क और स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए करीब 85 लाख रुपए खर्च करने की मंजूरी के लिए दूसरी बार एजेंडे को रखा जा रहा है। वार्ड 42 से पार्षद प्रदीप गोला व वार्ड 45 से कांग्रेसी पार्षद सुखविंदर कौर का कहना है निगम को पहले शहर के विकास करना चाहिए, लेकिन यहां पर उल्ट हो रहा है।

यह एजेंडा नहीं रखा

1 मई से 40 सेकेंडरी प्वाइंटों पर पहुंचाने वाले 110 टन कचरे को मानसा रोड स्थित सॉलिड वेस्ट प्लांट तक पहुंचाने के लिए 4 बड़े कंपैक्टर लेने की योजना है। हर माह कचरा उठाने पर निगम ने करीब 10 लाख रुपए के खर्च आने का अनुमान बनाया है। 12 अप्रैल को बैठक में इसे पास करवाने का फैसला था, लेकिन इस प्रस्ताव को शामिल नहीं किया गया।

पार्षदों की उम्मीद पर पानी फिरा

शुक्रवार की मीटिंग से अकाली-भाजपा और कांग्रेसी पार्षदों को उम्मीद थी कि इस मीटिंग में उनके पेडिंग कामों को मंजूर किया जाएगा, लेकिन मेयर ने उनकी उम्मीदों पर फिर पानी फेर दिया।

खबरें और भी हैं...