तंत्र-मंत्र की आड़ में देह व्यापार दंपती समेत पांच लोग गिरफ्तार
शहर के वार्ड नं. 12 में तंत्र मंत्र की आड़ में चलाए जा रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए मोहल्ला निवासियों ने 3 महिलाओं समेत 5 व्यक्तियों को मौके से पकड़कर पुलिस हवाले किया है। पकड़े आरोपियों में एक दंपति भी है, जिनके खिलाफ थाना सिटी रामपुरा में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि रामपुरा फूल निवासी कर्म सिंह अपनी प|ी राजविंदर कौर के साथ मिलकर घर में देह व्यापार करवा रहा था। मंगलवार को पुलिस ने मोहल्ला निवासियों की शिकायत पर आरोपी कर्म सिंह, उसकी प|ी राजविंदर कौर, राजविंदर सिंह निवासी गांव ढिंग, संदीप कौर निवासी लेहरा मोहब्बत और कर्मजीत कौर निवासी महाराज को मौके से गिरफ्तार किया गया है। मोहल्ला निवासी हरीश काला, जगदेव सिंह प्रधान तर्कशील सोसायटी, चमकोर सिंह, बलजीत सिंह आदि ने बताया कि शहर के वार्ड नं. 12 में डाक्टर मशहूर सिंह के पीछे बनी कालोनी में तंत्र मंत्र देने की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था और मोहल्ला निवासियों ने उनको यह काम बंद करो के लिए मना भी किया था परन्तु उनकी तरफ से बिना किसी डर के ये काम लगातार जारी रखा।
मोहल्ला निवासियों ने बताया कि इस काम के लिए नौजवान लड़के लड़कियों का आना जाना भी अक्सर रहता था। वार्ड नं: 12 के कौंसलर सुरजीत सिंह ने बताया कि यह गोरख धंधा पिछले लंबे समय से चल रहा था और मोहल्ला निवासियों के कहने पर कई बार उन्होंने घर के मालिक पति- प|ी को यह काम न करने से मना भी किया था, परन्तु वह नहीं माने।