पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हवालाती ने फंदा लगा की खुदकुशी की कोशिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| नशा तस्करी के मामले में बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद एक हवालाती ने 15/16 अप्रैल की रात को जेल में फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि हवालाती को फंदा लगाता देख जेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने उसे बचा लिया और उपचार के लिए जेल अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं जेल सुपरिटेंडेंट बिन्नी टांक ने मामले की सूचना नथाना पुलिस को दी। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि जेल सुपरिंटेंडेंट बिन्नी टांक ने पुलिस को भेजी शिकायत में बताया कि बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद हवालाती प्रभपाल निवासी तिमेवाल जिला अमृतसर पर 29 अगस्त 2015 को एनडीपीएस का मामला दर्ज किया था। इसके बाद से वह बठिंडा सेंट्रल जेल में था। 1 हवालाती प्रभपाल सिंह ने उसे खुदकुशी करने की कोशिश करते देखा। एएसआई ने बताया कि इसके पीछे कारणों का पता नहीं चल सका।

खबरें और भी हैं...