बठिंडा| रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 5 पर एक व्यक्ति की स्थिति बहुत गंभीर हो गई है। सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की टीम के विक्की और गौतम गोयल मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को एंबुलेंस से अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया कि कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। मृतक मेडिकल काॅलेज से उपचार करवाकर छुट्टी लेकर वापस आया था। मृतक की शिनाख्त महिंद्र सिंह (60) पुत्र जंगीर सिंह निवासी नरुआना रोड के तौर पर हुई। सहारा टीम ने महिंद्र सिंह के शव को घर पहुंचाया। वहीं स्थानीय गुरुकी नगरी गली नं. 5 के पास बठिंडा पटियाला रेलवे लाइन पर एक औरत लाइन पार करती हुई ट्रेन से टकराकर गंभीर जख्मी हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की हाईवे इंचार्ज हरबंस सिंह, विक्की व गौतम गोयल मौके पर पहुंचे व गंभीर घायल औरत लवप्रीत कौर प|ी गुरमीत सिंह गुरुकी नगरी को अस्पताल में दाखिल करवाया।